Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

‘रंगला पंजाब’ के दावे करने वाली ‘आप’ सरकार का असली चेहरा पंजाब के सामने: केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Thursday, September 10, 2026 21:41 PM IST

चंडीगढ़, 10 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में दिड़बा के गांव तूर बंजारा पहुंचा और आम आदमी पार्टी की कथित धक्केशाही का शिकार हुए मृतक मजदूर गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के साथ दुख साझा करते हुए न्याय के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

➖नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले गुलजार सिंह के साथ हुई घटना बेहद दुखद और निंदनीय: ढिल्लों

➖अंतिम संस्कार के दौरान परिवार को कथित तौर पर धमकाने और बच्चों को पिता के अंतिम दर्शन से वंचित रखने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि गुलजार सिंह की मौत पंजाब सरकार द्वारा की गई हत्या है। मृतक मजदूर ने पंजाब के मंत्री के सामने नशे का मुद्दा उठाया था, क्योंकि उसका बेटा चिट्टे का शिकार था और वह अपना दुखड़ा सुना रहा था। लेकिन सरकार द्वारा नशे की समस्या का समाधान करने के बजाय मृतक गुलजार सिंह की ही आवाज दबाने के लिए उसे डराया और धमकाया गया।

भाजपा अध्यक्ष ढिल्लों ने अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के साथ कथित तौर पर किए गए व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिवार के अनुसार मृतक के मासूम बच्चों को अपने पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए गए और बुजुर्ग मां को भी अपने बेटे का अंतिम दीदार करने से रोका गया। यदि ऐसा हुआ है, तो यह बेहद अमानवीय और संवेदनहीन व्यवहार है।

उन्होंने कहा कि यह व्यवहार सरकार के अत्याचार की हद को दर्शाता है कि किस प्रकार सरकार डंडे के जोर पर लोगों के मानवाधिकारों को कुचल रही है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि चार महीनों में नशा खत्म करने का दावा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में नशा टॉफियों की तरह घर-घर बिक रहा है। पहले नशे से पंजाब की जवानी को बर्बाद किया जा रहा है, फिर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने की कोशिशें होती हैं और यदि मौत के बाद भी परिवार को न्याय और सम्मान नहीं मिलता, तो यह कैसा कानून का राज है?

स. ढिल्लों ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पंजाब में आम लोगों की सुरक्षा, मानवाधिकारों और लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब या दलित परिवार के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और गुलजार सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी और लोकतांत्रिक संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और परिवार की मांग के अनुसार मृतक द्वारा अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए गए सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार का असली चेहरा अब पंजाब के लोगों के सामने आ रहा है।

स. ढिल्लों ने कहा कि पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं और आने वाले समय में जनता इस सरकार से इन सभी सवालों का जवाब जरूर मांगेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब को नशामुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और जब तक नशा खत्म नहीं होता, तब तक वे टिक कर बैठने वाले नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X