Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से कथित बेअदबी के विरोध में जालंधर बंद, बाजार रहे बंद

Updated on Thursday, September 10, 2026 21:35 PM IST

जालंधर, 10 सितंबर: लुधियाना में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से कथित बेअदबी के विरोध में गुरुवार को जालंधर में पूर्ण बंद का असर देखने को मिला। आंबेडकरवादी, दलित, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के आह्वान पर शहर के बाजार, दुकानें और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कई इलाकों में सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम गतिविधि नजर आई।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना सहित विभिन्न संगठनों ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान किया था। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन और धरने देकर घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आंबेडकरवादी, दलित और सामाजिक संगठनों के आह्वान पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद; सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी लगाने की मांग

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं के साथ ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी और डॉ. आंबेडकर की सभी प्रमुख प्रतिमाओं के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।

कांग्रेस पार्षद शेरी चड्ढा ने भी लुधियाना की घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी डॉ. आंबेडकर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया था और अब कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।

बंद के दौरान सिटी वाल्मीकि सभा, जालंधर ने उपायुक्त और पुलिस आयुक्त को मांगपत्र सौंपा। सभा ने डॉ. आंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक चौकों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।

सभा ने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित निगरानी करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। संगठनों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी और ठोस कदम उठाने की मांग की।

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर जालंधर में मंगलवार रात भाजपा ने भी प्रदर्शन किया था, जबकि बुधवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया था।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X