Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मानसा में अकाली दल नेता की 12.35 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Updated on Thursday, September 10, 2026 21:15 PM IST

मानसा, 10 सितंबर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानसा पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व ट्रक यूनियन प्रधान मलकीत सिंह की 12.35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से बुधवार को उनके घर के बाहर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा किया गया।

मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह के बेटे कुलविंदरजीत सिंह से 500 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद मानसा सिटी-1 थाने में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

ड्रग तस्करी मामले में पुलिस ने घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

डीएसपी के मुताबिक कुलविंदरजीत सिंह के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज हैं, जबकि मलकीत सिंह के खिलाफ 17 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मलकीत सिंह के दूसरे बेटे मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने इन मामलों के आधार पर संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद परिवार ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। मलकीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने पुलिस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पति पहले ही इन मामलों में बरी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ अदालत का रुख करेगा।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में आरोपियों की संपत्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क पर आर्थिक रूप से प्रहार किया जा सके। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X