Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के काफिले पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं द्वारा हमला

Updated on Thursday, September 10, 2026 21:12 PM IST

चंडीगढ़, 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के काफिले पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ, जब केवल सिंह ढिल्लों संगरूर जिले के दिड़बा के गांव तूर बंजारा में ‘आप’ सरकार की कथित धक्केशाही से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। उनके साथ गाड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद थे।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी का शासन गुंडागर्दी का शासन बन गया है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी गाड़ी को रोककर हमला किया गया। यह हमला उन पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हुआ है।

 में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं, सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा : केवल सिंह ढिल्लों

उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुलजार सिंह के परिवार के लिए इंसाफ की आवाज उठाने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर उनकी गाड़ी को घेर लिया गया।

उन्होंने कहा कि इससे भी हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन इस दौरान महज 100 मीटर आगे खड़ा होकर तमाशा देख रहा था। सरकार लोगों की आवाज के साथ-साथ विपक्ष की आवाज को भी बंद करने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी शाम, दाम, दंड, भेद की राजनीति पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अत्याचारों की सभी हदें पार हो चुकी हैं और इसका अंत अब नजदीक है। पंजाब के स्वाभिमानी लोग इस धक्केशाही का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘आप’ सरकार के इन हमलों से डरने वाली नहीं है। सरकार की हर धक्केशाही का डटकर सामना किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केवल सिंह ढिल्लों और उनके साथ मौजूद भाजपा नेताओं का वापसी के दौरान भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ता रोका गया। लेकिन ढिल्लों और उनके साथ मौजूद भाजपा नेता गाड़ियों से उतरकर आम आदमी पार्टी द्वारा रोके गए रास्ते की ओर बढ़े और पैदल ही काफिले के साथ रास्ता पार किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X