Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

Updated on Wednesday, September 09, 2026 19:01 PM IST

चंडीगढ़, 9 सितंबर: पंजाब में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के साथ हुई बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।

बैठक के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि कर्मचारी प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और अब हड़ताल आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने के बाद उनके खिलाफ जारी किए गए शोकॉज नोटिस भी वापस ले लिए जाएंगे।

 

सरकार ने वापस लिए शोकॉज नोटिस

 

मुख्य सचिव से बैठक के बाद बनी सहमति, जल्द मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ होगी कर्मचारियों की बैठक

 

कर्मचारियों ने पहले अपनी मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में 11 सितंबर तक सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया था। इससे पहले कर्मचारियों ने केवल 8 सितंबर को हड़ताल करने का ऐलान किया था, लेकिन सरकार और कर्मचारियों के बीच बने गतिरोध के चलते आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया था।

 

कर्मचारी संगठनों के अनुसार, 27 अगस्त को हुई हड़ताल के बाद करीब 2,500 कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी और संबंधित कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए थे। कर्मचारी संगठन लगातार इन नोटिसों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले मंगलवार को पंजाब सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ‘नो वर्क, नो पे’ लागू करने और गैरहाजिरी के मामले में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बुधवार की बैठक के बाद फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। अब कर्मचारियों की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा होगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X