Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मान सरकार की लापरवाही और कुशासन ने पंजाब को गंभीर बिजली संकट में धकेला

Updated on Wednesday, September 09, 2026 18:29 PM IST

मोहाली, 9 सितंबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सरदार बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहां कहा कि भगवंत मान सरकार की घोर नाकामी, भ्रष्टाचार और खराब कार्यप्रणाली के कारण आज पूरा पंजाब गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है।
सिद्धू ने कहा कि इस समय मोहाली समेत पूरे पंजाब के उद्योगपतियों में हाहाकार मचा हुआ है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र में लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे उद्योगों की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब के थर्मल प्लांटों के पास मात्र चार दिनों का कोयला ही बचा है, जिसके चलते बिजली उत्पादन ठप होने के कगार पर पहुंच गया है।

कहा, मोहाली समेत पूरे राज्य के उद्योगपतियों में हाहाकार मचा:बलबीर सिंह सिद्धू 


पूर्व मंत्री ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए खुलासा किया कि सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने पंजाब को 250 मेगावाट सौर ऊर्जा 25 वर्षों के लिए 2.61 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध करवाने की पेशकश की थी। लेकिन सरकार के दबाव के चलते पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने जब इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, तो सस्ती सौर ऊर्जा का यह समझौता रद्द कर इसे किसी अन्य राज्य को दे दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी ओर निजी कंपनियों से करीब 8 रुपये प्रति यूनिट की महंगी दर पर अल्पकालिक समझौतों के माध्यम से बिजली खरीदी जा रही है, जो सीधे तौर पर जनता के पैसे की लूट और एक बहुत बड़ा घोटाला है।
कांग्रेस नेता ने याद दिलाया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्वीकृत इस बिजली खरीद को उस समय के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने दबाव डालकर रुकवा दिया था और निजी कंपनियों के साथ महंगी दरों पर समझौते किए गए थे।
उन्होंने कहा कि इस कथित लूट का विरोध किए जाने के कारण ही उस समय के जनरेशन डायरेक्टर हरजीत सिंह को बिना कोई कारण बताए पद से हटा दिया गया था।
सिद्धू ने कड़े शब्दों में कहा कि ‘आप’ सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य के बिजली ढांचे में थर्मल या सौर ऊर्जा उत्पादन की एक भी नई यूनिट नहीं जोड़ी, जिसका खामियाजा आज उद्योगपतियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली की यही स्थिति बनी रही तो पंजाब की इंडस्ट्री यहां से पलायन कर दूसरे राज्यों में चली जाएगी, जिससे लाखों युवा बेरोजगार हो जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब के उद्योगपतियों और व्यापारियों के हक में चट्टान की तरह खड़ी है। यदि सरकार ने तुरंत अपनी कुंभकर्णी नींद त्यागकर हालात नहीं सुधारे और बिजली कट बंद नहीं किए, तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर तीखा और जोरदार संघर्ष शुरू करने से गुरेज नहीं करेगी। सरकार को अपनी इस नाकामी का जवाब जनता की अदालत में देना ही होगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X