Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा का अपमान निंदनीय: केव‍ल सिंह ढिल्लों

Updated on Wednesday, September 09, 2026 18:23 PM IST

चंडीगढ़, 9 सितंबर: लुधियाना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अपमान की घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केव‍ल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटना है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा का अपमान केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं है, बल्कि यह भारत के संविधान, संवैधानिक मूल्यों और करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना है। ऐसी घटनाएं समाज में तनाव और असहजता पैदा कर सकती हैं। इसलिए सरकार को इस मामले में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।

केव‍ल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार में यदि बाबा साहेब जैसी महान शख्सियत की प्रतिमा भी सुरक्षित नहीं है, तो यह पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पंजाब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान, संविधान की मर्यादा और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराकर दोषियों को कानून के कटघरे में लाए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X