Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

संगरूर में मंत्री को नशे के मुद्दे पर सवाल पूछने वाले युवक की मौत

Updated on Tuesday, September 08, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़। संगरूर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नशे के मुद्दे पर पंजाब के वित्त मंत्री को सवाल पूछले वाले युवक की बीती रात लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाने वाला एक युवक पहले से ही उपचाराधीन चल रहा है।
संगरूर जिला निवासी गुलजार सिंह का मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मौत के लिए मंत्री और सरपंच को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इस वीडियो की तकनीकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
सोमवार रात करीब 11 बजे गुलजार सिंह की मौत के बाद पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सोशल मीडिया पर लाइव हुए और उन्होंने सरकार व पुलिस पर कड़े सवाल किए। उन्होंने कहा कि मरने वाले ने आखिर में मंत्री और गांव के सरपंच का नाम लिया है।
चन्नी ने बताया कि कल संगरूर के दिड़बा हलके के तूर बंजारा गांव में वित्त मंत्री आए थे। गांव के गुलजार सिंह ने उनसे पूछा था कि मेरा बेटा नशा करता है। उसने घर का सारा सामान बेच दिया है। नशा आखिर कहां से मिल रहा है? इस सवाल पर मंत्री भडक़ गए और शाम को ही पुलिस पीडि़त के घर पहुंच गई। सोमवार को पंचायत में पुलिस आकर बैठ गई। सरपंच ने गुलजार को पंचायत में बुलाया। वह इतना डर गया कि उसने पुलिस और मंत्री के खौफ से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
चन्नी ने आरोप लगाया कि जहर खाने के बाद जब उसे संगरूर अस्पताल ले जाया गया तो पुलिस ने पीछा किया और इलाज नहीं होने दिया। इसके बाद उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले जाया गया, जहां वह 2 घंटे तक तड़पता रहा। आखिर में उसे लुधियाना के डीएमसी लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मौत से पहले गुलजार ने खुद एक वीडियो बनाकर मंत्री और सरपंच को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। चन्नी ने कहा कि अब पुलिस परिवार पर दबाव बना रही है, ताकि कोई एफआईआर दर्ज न हो और पोस्टमार्टम न होने पाए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X