Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

*अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार*

Updated on Thursday, September 03, 2026 19:43 PM IST

अमृतसर, 3 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो व्यक्तियों को .30 बोर की आठ अवैध पिस्तौलों और 103 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस  महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ जीता (24) निवासी गांव बैंका, तरन तारन और गुरबीर सिंह उर्फ गोरा (32) निवासी गांव तारा सिंह, तरन तारन के रूप में हुई है। आरोपी रणजीत उर्फ जीता आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

- गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया एप्लिकेशनों के द्वारा विदेशी तस्करों के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादव

- गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी और दूसरा छह महीने पहले दुबई से वापस आया : सीपी अमृतसर हरमनबीर गिल


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया एप्लिकेशनों के माध्यम से विदेशी तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अवैध विदेशी हथियारों की खेपें प्राप्त करके राज्य में आपराधिक तत्वों को आपूर्ति कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।


इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब रोड के पास नाका लगाया और रणजीत सिंह उर्फ जीता को एक .30 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के दौरान, उसके कब्जे से चार अन्य .30 बोर पिस्तौलें और 100 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

सीपी ने बताया कि रणजीत उर्फ जीता से की गई पूछताछ के दौरान, उसके साथी की पहचान गुरबीर उर्फ गोरा के रूप में हुई और पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से तीन .30 बोर पिस्तौलें बरामद कीं। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी गुरबीर उर्फ गोरा लगभग छह महीने पहले दुबई से वापस आया था।

इस संबंध में, एफआईआर संख्या 264 दिनांक 30.08.2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (6,7,8) के तहत अमृतसर कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद में दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X