Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सत्ता हासिल करने के लालच में अकालियों ने भाजपा के आगे घुटने टेके: बलबीर सिद्धू

Updated on Thursday, September 03, 2026 19:38 PM IST

3 सितंबर 2026, मोहाली:

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अकाली-भाजपा के संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इनमें से किसी भी पार्टी के पैर पंजाब में नहीं टिकने वाले, चाहे वे एक साथ क्यों न आ जाएं, क्योंकि प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों को एक से अधिक बार नकार चुकी है।

सिद्धू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली मोर्चे के 750 से अधिक शहीद किसानों की लाशों को लांघकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर अवसरवाद और स्वार्थ की राजनीति की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि कभी राज्यों की स्वायत्तता की बात करने वाला अकाली दल आज उन अधिकारों पर हमला करने वाली भाजपा के साथ गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस बेमेल राजनीतिक गठबंधन के जरिए अकाली दल क्षेत्रीय भावनाओं, इच्छाओं और आकांक्षाओं का गला घोंटने की राह पर चल पड़ा है।

कहा, सुखबीर बादल ने चरम अवसरवाद और स्वार्थ की राजनीति का प्रदर्शन किया
‘भाजपा ने अकालियों के सामने तीन कृषि कानूनों का विरोध छोड़ने की शर्त रखी’

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि भाजपा ने अकालियों के सामने उन तीन कृषि कानूनों का विरोध छोड़ने की शर्त रखी है, जिन्हें रद्द करवाने के लिए किसानों को लंबा और खून-पसीने से भरा संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन का पिछला अनुभव बताता है कि अकालियों द्वारा भाजपा के आगे पूरी तरह घुटने टेकने के कारण पंजाब या सिखों का एक भी मुद्दा हल होने के बजाय ये सभी मामले और अधिक उलझ गए।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग अभी बरगाड़ी, कोटकपूरा और बहिबल कलां कांड को नहीं भूले हैं और न ही वे दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए अत्याचार तथा उनकी शहादतों को भूले हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए अकालियों और भाजपाइयों को यह भूल जाना चाहिए कि वे एकजुट होकर पंजाब में सरकार बना लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अकाली-भाजपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि दो शून्य जुड़ने के बाद भी परिणाम शून्य ही रहता है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X