Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पीडीएस सुधार और पोषण पर 7 सितंबर को दो सेमिनार, 8 को होगा पुरस्कार समारोह

Updated on Thursday, September 03, 2026 17:26 PM IST

चंडीगढ़, 3 सितंबर: पंजाब राज्य खाद्य आयोग (पी.एस.एफ.सी.) ने आज यहां महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैग्सीपा) में आयोजित बैठक के दौरान 7 सितंबर को मैग्सीपा में दो सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने बताया कि पहला सेमिनार ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी और पोर्टेबिलिटी’ विषय पर केंद्रित होगा।

 

वहीं, दूसरा सेमिनार सरकार द्वारा प्रायोजित खाद्य योजनाओं में पोषण को बढ़ावा देने के विषय पर आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा, 8 सितंबर को मैग्सीपा के ऑडिटोरियम में पहला सेमिनार-कम-अवार्ड समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम पंजाब राज्य खाद्य आयोग और पंजाब व्यापार प्रोत्साहन परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

यह एक दिवसीय सेमिनार नीति-निर्माताओं, औद्योगिक विशेषज्ञों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और संस्थागत भागीदारों को एक मंच पर लाकर पंजाब के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसके विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बाल मुकंद शर्मा ने आगे बताया कि समारोह के दौरान राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्यमों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, वित्तीय सहायता, व्यापार विकास नीति-2026 के तहत संस्थागत सहयोग तथा फूड प्रोसेसिंग नीति-2026 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों और विजय दत्त तथा सदस्य सचिव कनु थिंद उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X