Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

लुधियाना में स्कूल की कक्षा में हेड टीचर की अचानक मौत

Updated on Wednesday, September 02, 2026 18:49 PM IST

लुधियाना, 2 सितंबर: लुधियाना के हैबोवाल खुर्द स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बुधवार को स्कूल के हेड टीचर हरजीत ग्रेवाल (49) की कक्षा में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह रोजाना की तरह स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का जायजा लेने के लिए कक्षाओं का निरीक्षण कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह स्कूल पहुंचने के बाद हरजीत ग्रेवाल ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और दो कक्षाओं में पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय से जुड़े काम निपटाए। दोपहर करीब 12:40 बजे वह स्कूल की प्री-प्राइमरी कक्षा में पहुंचे। यहां बच्चों और अध्यापिका से बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की।

बच्चों से बातचीत करते समय बिगड़ी तबीयत

कक्षा में मौजूद एक अध्यापक ने उन्हें पानी देने की कोशिश की। पानी का गिलास हाथ में लेते ही वह अचानक जमीन पर गिर गए। घटना के बाद स्कूल के अन्य शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने उन्हें संभालने के साथ सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें नजदीकी मोहल्ला क्लिनिक ले जाया गया और एंबुलेंस की मदद से डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साथी शिक्षकों के अनुसार, हरजीत ग्रेवाल स्कूल की जिम्मेदारियों के अलावा एसआईआर और ड्रग सर्वे से संबंधित ड्यूटी भी निभा रहे थे। बताया गया कि वह अपनी सरकारी जिम्मेदारियों को लेकर काफी गंभीर रहते थे और सभी ड्यूटियां नियमित रूप से पूरी कर रहे थे।

हरजीत ग्रेवाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उनका बेटा खेती का काम संभालता है, जबकि बेटी कनाडा में पढ़ाई कर रही है। उनके दो बड़े भाई भी हैं। हेड टीचर की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य डीएमसी अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X