Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पटियाला के प्रतिष्ठित स्कूल में कई छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Updated on Wednesday, September 02, 2026 18:40 PM IST

पटियाला: पटियाला के एक प्रतिष्ठित स्कूल में मंगलवार को कई छात्रों के अचानक बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का संभावित मामला माना जा रहा है। पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि छात्रों के बीमार पड़ने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ छात्र स्कूल परिसर से बाहर गए थे और संभवत: वहां से कुछ खाद्य पदार्थ खाए थे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाहर खाए गए भोजन के कारण ही छात्र बीमार हुए हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती पांचों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है और वे उपचार के बाद ठीक हैं। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  

5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दिए जांच के आदेश

खाद्य पदार्थ तैयार करने में स्वच्छता पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली जगहों पर सख्त स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने भोजन तैयार करने और परोसने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, बर्तनों की साफ-सफाई तथा पूरे खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X