Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

आप के पूर्व जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल

Updated on Wednesday, September 02, 2026 18:29 PM IST

जालंधर, 2 सितंबर: आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज पद से हटाए गए दिनेश ढल्ल ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके एक दर्जन से अधिक समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। ढल्ल को भाजपा में शामिल कराने के दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, भाजपा महासचिव अनिल सरीन, पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

दिनेश ढल्ल के साथ उनके चचेरे भाई और नगर निगम पार्षद अमित ढल्ल सहित कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

29 जुलाई को पद से हटाए जाने के बाद थे नाराज

बताया जा रहा है कि 29 जुलाई को आप की ओर से जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज पद से हटाए जाने के बाद से दिनेश ढल्ल पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। उनके स्थान पर जालंधर के मेयर वनीत धीर को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पद से हटाए जाने के फैसले से ढल्ल और उनके समर्थक कथित तौर पर असंतुष्ट थे। ढल्ल पिछले करीब साढ़े चार वर्षों के दौरान अपने हलके में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे थे।

2022 में आप की टिकट पर लड़ा था चुनाव

दिनेश ढल्ल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर नॉर्थ सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आप में शामिल होने से पहले ढल्ल कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत नगर निगम पार्षद के तौर पर की थी। कांग्रेस में रहते हुए उनके पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के साथ राजनीतिक मतभेद भी चर्चा में रहे। ढल्ल ने 2012 में कांग्रेस से बगावत कर जालंधर नॉर्थ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। अब उनके भाजपा में शामिल होने को जालंधर नॉर्थ की राजनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X