Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब सरकार व कर्मचारियों में टकराव बढ़ा

Updated on Sunday, August 30, 2026 18:48 PM IST

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। पंजाब सरकार तथा राज्य के कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ गया है। रविवार को पंजाब के लुधियाना में कई घंटे की बैठक के बाद कर्मचारी संगठनों ने जहां पंजाब सरकार के विरूद्ध संघर्ष तेज करने का ऐलान कर दिया वहीं पंजाब सरकार ने भी हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट के डीए देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। इससे पहले हड़ताली मुलाजिम भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुके हैं।

सरकारी नोटिस के खिलाफ कर्मचारियों ने किया सामूहिक अवकाश का ऐलान

डीए के मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सरकार

पंजाब के कर्मचारी डीए के मामले में हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच पर केस जीत चुके हैं। रविवार को लुधियाना में हुई मीटिंग में मुलाजिमों के सांझा मुलाजम मंच ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि मुलाजिमों पर कार्रवाई की चिट्ठी 7 सितंबर तक वापस लिया जाए। 6 सितंबर को जिला लेवल पर मीटिंग करने का फ़ैसला किया गया, जिसके बाद 8 सितंबर को पूरे राज्य में सामूहिक छुट्टी होगी। 12 और 13 सितंबर को कर्मचारी मंत्रियों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। 10 अक्टूबर को संगरूर में एक बड़ी रैली भी तय की गई है। कर्मचारी 21 और 22 अक्टूबर को फिर से सामूहिक कैज़ुअल लीव पर जाएंगे।

मुलाजिम संगठनों ने एक मुहिम का भी ऐलान किया। इस मुहिम का नाम ‘मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ सचिवालय से गांव सतोज की वापसी’ रखा है। संगठनों का कहना है कि इस मुहिम के जरिए मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ सचिवालय से वापस उनके गांव सतोज भेजना है। मांगों को लेकर यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा व अन्य नेताओं ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पर एक फिल्म आ रही है। सरकार कह रही है कि इस फिल्म को देखें। हम निवेदन करते हैं कि ये फिल्म ना देखी जाए। इस फिल्म का हम बॉयकॉट करते है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ में मुलाजिम विधानसभा लगाई जाएगी। जहां 117 विधायकों और 13 लोकसभा के सदस्यों को निमंत्रण देंगे। उनकी कुर्सियां लगाई जाएंगी। उनसे मुलाजिमों और पेंशनरों की मांगों को लेकर सवाल किए जाएंगे।

इसके अलावा सांझी तालमेल कमेटी ने फैसला लिया है कि संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित जत्थेबंदियों की ओर से विदेशी ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में 1 से 7 सितंबर तक चंडीगढ़ में लगाए जा रहे मोर्चे में मुलाजिम संगठन भी शामिल होंगे। यह लड़ाई का बिगुल है।

उन्होंने कहा कि आज सेंकड़ों जत्थेबंदियां पहुंचीं। 40 जत्थेबंदियां ऐसी हैं जो किसी के साथ संबंधित नहीं है। वह लोग भी आए हैं, जिनका हम स्वागत करते हैं। कुल हम 9 मांगों पर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में शोकॉज नोटिस भी जारी हुए है। एक पत्र जरूर जारी हुआ है, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई उस बारे जानकारी नहीं दे रहा। हम उस चि_ी को वापस लेने की बात कह रहे है, अन्यथा हड़ताल मुकम्मल रखी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X