Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में छात्र ने की आत्महत्या

Updated on Sunday, August 30, 2026 18:29 PM IST

चंडीगढ़, 30 अगस्त। चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में बीती रात एक छात्र का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पीयू के बॉयज हॉस्टल नंबर-4 में जिस युवक का शव मिला है वह मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंखे पर लटका मिला पानीपत निवासी युवक


जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला चैतन्य सिंह बीए एलएलबी के पांचवें वर्ष में पढ़ रहा था। शनिवार को चैतन्य के परिवार के लोग उसे लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 8 बजे उसके कुछ साथी छात्र उसे देखने के लिए हॉस्टल के कमरे में पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर चैतन्य पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ मिला। छात्रों और हॉस्टल सुरक्षा कर्मियों ने उसे नीचे उतारा और तुरंत एंबुलेंस की मदद से पीजीआई की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हॉस्टल पहुंची। इसके बाद देर रात एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने कमरे से फिंगर प्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और कमरे में मौजूद अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
चैतन्य यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आशीष बिनोई और हॉस्टल वार्डन डॉ.नवीन कुमार के मुताबिक चैतन्य मिलनसार स्वभाव का था और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहता था। उसके साथियों और शिक्षकों के अनुसार हाल के दिनों में उसके व्यवहार से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि वह किसी गंभीर परेशानी से गुजर रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, मौत के पीछे की वजह पता लगाने के लिए छात्र के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, चैट और हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X