Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में औद्योगिक केंद्रों के पास बनेगी अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब

Updated on Sunday, August 30, 2026 18:16 PM IST

चंडीगढ़, 30 अगस्त: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम और इसकी वैश्विक क्षमताओं को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार ने विश्वस्तरीय परीक्षण एवं प्रमाणन सुविधाएं राज्य के औद्योगिक केंद्रों के निकट उपलब्ध करवाने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी अनुपालन लागत तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण में लगने वाले समय को कम करने के साथ-साथ एमएसएमईज और निर्यातकों के लिए बेहतर लाभ सुनिश्चित करने में सहायक होगी।

पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और एनटीएच के बीच यह साझेदारी बेंगलुरु में एनटीएच के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान की गई। समझौते के दस्तावेज उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह और एनटीएच के महानिदेशक डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव के बीच आदान-प्रदान किए गए।

• लुधियाना, अमृतसर और जालंधर के औद्योगिक केंद्रों को सेवाएं प्रदान करने के लिए एनआईआईएफटी जालंधर में स्थापित की जाएगी अत्याधुनिक एनटीएच लैब: अमन अरोड़ा

• यह समझौता एमएसएमईज की उत्पाद गुणवत्ता बढ़ाने और अनुपालन लागत कम करने में मदद करेगा: उद्योग मंत्री

• बेंगलुरु में एनटीएच के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर


इस साझेदारी का स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब के एमएसएमईज और निर्यातक गुणवत्ता के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुंच बना सकते हैं। हमारे औद्योगिक क्लस्टरों के निकट उन्नत परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाकर हम स्थानीय उद्यमों को उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने, नियमों के अनुपालन से जुड़ी लागत कम करने और वैश्विक स्तर पर अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेंगे।”


इस समझौते के तहत नॉर्थर्न इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी), जालंधर में एक अत्याधुनिक एनटीएच लैब स्थापित की जाएगी, जो लुधियाना, अमृतसर और जालंधर के औद्योगिक केंद्रों को सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा खेल सामग्री, टेक्सटाइल, चमड़ा, हैंड टूल्स, ऑटो कंपोनेंट्स और फूड प्रोसेसिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि एनटीएच, जो उपभोक्ता मामले मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, ने ड्रोन प्रमाणन, ईवी बैटरी परीक्षण और ऑर्गेनिक फूड टेस्टिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में भी अपनी विशेषज्ञता का विस्तार किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षण करने की इसकी क्षमताएं पंजाब की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में एक मजबूत परीक्षण इकोसिस्टम विकसित करने संबंधी पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन की प्रक्रिया में तेजी आएगी और निर्यात-उन्मुख विनिर्माण इकाइयों तथा एमएसएमईज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने में सहायता मिलेगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि औद्योगिक क्लस्टरों के निकट अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाना बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे उत्पादों के निर्माण में लगने वाले समय को कम करने और गुणवत्ता में और सुधार करने में मदद मिलेगी। यह साझेदारी एनटीएच की तकनीकी विशेषज्ञता और पंजाब की विनिर्माण क्षमताओं के बीच प्रभावी तालमेल स्थापित करेगी, जिससे राज्य वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण के लिए एक पसंदीदा केंद्र के रूप में उभरेगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X