Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

लालड़ू में भाजपा द्वारा राखी समारोह

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:32 PM IST

 

लालडू। आम आदमी पार्टी की नाकामियों, महिला विरोधी नीतियों और झूठे वादों को उजागर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि साढ़े चार साल से पंजाब की महिलाओं को गुमराह करने वाली ‘आप’ सरकार का असली ‘सम्मान’ केवल डंडों और अत्याचार तक ही सीमित रह गया है।

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने लालड़ू में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सिंह सैनी द्वारा आयोजित राखी के पवित्र पर्व के अवसर पर आयोजित एक प्रभावशाली समारोह में माताओं, बहनों और बेटियों के साथ खुशियां साझा कीं और समस्त पंजाबवासियों को राखी के त्योहार की लाख-लाख बधाइयां दीं। इस अवसर पर उन्होंने हजारों बहनों से राखियां बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया और उपहार के रूप में सूट वितरित किए। उन्होंने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। कोई भी समाज महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे नहीं बढ़ सकता।

 हजारों बहनों ने केवल सिंह ढिल्लों की कलाई पर बांधी राखी, उपहार में बांटे गए सूट

राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक: केवल ढिल्लों ने दी शुभकामनाएं

महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता: केवल सिंह ढिल्लों

केवल सिंह ढिल्लों ने माताओं-बहनों को राखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर इंसान के जीवन में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

‘आप’ सरकार की नाकामी पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि खन्ना में मनरेगा महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, बरनाला में सफाई सेवक महिलाओं के सिर फोड़ना और संगरूर में अपने हक मांग रही महिला कर्मचारियों पर अत्याचार करना इस सरकार का असली चेहरा दर्शाता है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव से पहले 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने का किया गया वादा साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं हुआ। अब चुनाव नजदीक आते देखकर महिलाओं को शर्तों और रजिस्ट्रेशन के जाल में उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पूरे पांच साल के 60,000 रुपये बनते हैं और उन्होंने महिलाओं को ‘आप’ सरकार से अपना हक मांगने के लिए प्रेरित किया।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि तीन महीने में नशा खत्म करने का दावा करने वाली सरकार के शासन में नशा घर-घर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की सबसे बड़ी मार हमारी माताओं और बहनों को ही झेलनी पड़ रही है। इसलिए उन्होंने पंजाब में नशे को बढ़ावा देने वाली ‘आप’ सरकार को सत्ता से बाहर करने में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने पंजाब को नशामुक्त करने, युवाओं का भविष्य बचाने और महाराजा रणजीत सिंह के ‘सरकार-ए-खालसा’ जैसे जनकल्याणकारी शासन की स्थापना के लिए भाजपा का साथ देने की अपील की।

इस समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल, जिला अध्यक्ष संजीव विशष्ट, गुरदर्शन सिंह सैनी, संजीव खन्ना, एकता नागपाल, सुशील राणा तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X