Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

लुधियाना में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, रक्षाबंधन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:08 PM IST

लुधियाना, 27 अगस्त: रक्षाबंधन से पहले लुधियाना के बस्सियां गांव में एक दर्दनाक हादसे में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चों ने करीब 18 घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह और 6 वर्षीय जशनप्रीत कौर के रूप में हुई है।

 

परिवार के मुताबिक, गर्मी के कारण सभी लोग घर के आंगन में खाट लगाकर सो रहे थे। जोबनप्रीत और जशनप्रीत अपनी दादी के पास सोए थे। बुधवार तड़के करीब 3 बजे जोबनप्रीत ने हाथ में किसी कीड़े के काटने की बात कही। शुरुआत में परिवार ने इसे मच्छर का काटना समझा।

 

कुछ देर बाद बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह जोर-जोर से रोने लगा। परिजनों ने उसके हाथ पर डंक का निशान देखा। इसी दौरान खाट के नीचे सांप भी दिखाई दिया। इसके बाद परिवार को सांप के काटने का पता चला।

 

सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने जोबनप्रीत को अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की। इसी दौरान उसकी बहन जशनप्रीत की हालत भी खराब होने लगी। दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल रायकोट ले जाया गया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने जशनप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं जोबनप्रीत की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। उसे पेडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

 

परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने जोबनप्रीत को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। बुधवार देर रात करीब 11 बजे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले सुबह करीब 5 बजे उसकी बहन जशनप्रीत की मौत हो चुकी थी।

 

इस तरह करीब 18 घंटे के भीतर दोनों भाई-बहन की सांप के डसने से मौत हो गई। जोबनप्रीत तीसरी कक्षा में, जबकि जशनप्रीत पहली कक्षा में पढ़ती थी।

 

रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि गर्मी के कारण वे अक्सर रात को घर के आंगन में सोते थे और इसी वजह से घटना वाली रात भी बच्चे बाहर सो रहे थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X