Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मौर मंडी में कपड़े की दुकान जलने के विरोध में व्यापारियों का 2 घंटे बंद

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:04 PM IST

बठिंडा, 25 अगस्त: बठिंडा जिले की मौर मंडी में बुधवार रात सिविल अस्पताल रोड स्थित कपड़ा व्यापारी की दुकान में लगी भीषण आग के बाद गुरुवार को व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक बाजार बंद रखकर रोष जताया। आग में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा नहीं लेने और पीड़ित व्यापारी को तत्काल सहायता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

पीड़ित दुकानदार को आर्थिक मदद का ऐलान

व्यापारियों के अनुसार, आग की घटना में दुकान मालिक विजय गोयल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विजय गोयल पूर्व नगर पार्षद भी रह चुके हैं। व्यापारियों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी सरकारी प्रतिनिधि के मौके पर नहीं पहुंचने से उनमें रोष है।

पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों पहुंचे

व्यापारियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी। उन्होंने पीड़ित व्यापारी विजय गोयल को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद एक प्रमुख कारोबारी ने भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से भी अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देने की घोषणाएं की गईं।

आप विधायक ने तीन महीने की तनख्वाह देने का किया ऐलान

बाद में मौर के आम आदमी पार्टी विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विजय गोयल की मदद के लिए अपनी तीन महीने की तनख्वाह दान करने की घोषणा की। उन्होंने दुकानदारों और नगर पार्षदों से भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आने की अपील की। विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अस्वस्थ होने के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में देर से पहुंचे।

 

आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद खुलीं दुकानें

राजनीतिक नेताओं और कारोबारियों की ओर से आर्थिक सहायता के आश्वासन तथा घोषणाओं के बाद व्यापारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। करीब 11 बजे बाजार में दुकानें दोबारा खोल दी गईं। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विजय गोयल कभी आर्थिक रूप से संपन्न व्यापारियों में गिने जाते थे, लेकिन मधुमेह के कारण उनके दोनों पैर काटने पड़े थे। आग की घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X