Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अक्षय शर्मा के राखी महा - सम्मेलन में सियासत की गर्माहट

Updated on Thursday, August 27, 2026 08:53 AM IST

अमृतसर। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर हलका उत्तरी में आयोजित अक्षय शर्मा का राखी महासम्मेलन महज भाई-बहन के स्नेह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सियासत के रंग भी साफ नजर आए। गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में हलका उत्तरी की हजारों महिलाएं और उनके परिवार पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में चर्चा में ला दिया।

2027 विधानसभा के लिए मिला हजारों महिलाओं ओर परिवारों का साथ


अक्षय शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंची हजारों महिलाओं से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में उनके प्रति ऐसा अपनापन दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। कार्यक्रम में हलका उत्तरी के लिए बनाई गई 204 बूथ कमेटियों की महिला अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया। सभी बूथ कमेटियों की कमान महिलाओं को सौंपे जाने को भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

महासम्मेलन का सबसे भावुक पहलू उन करीब 356 महिलाओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने नशे के कारण अपने पिता, पुत्र या भाई को खोया है। इन महिलाओं ने अक्षय शर्मा को अपना भाई मानते हुए उन्हें राखी बांधी। बताया गया कि अक्षय शर्मा लंबे समय से इन परिवारों के संपर्क में हैं और उनकी मदद करते आ रहे हैं। अक्षय शर्मा ने कहा कि उन्हें आज दो तरह की भावनाएं महसूस हो रही हैं। खुशी इस बात की है कि हजारों बहनों ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधा, लेकिन दूसरी ओर उन्हें इस बात का दुख है कि आज भी हलका उत्तरी में कई परिवार रोटी और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों की परिस्थितियों को बदलना है। उनका सपना है कि 2027 के बाद हलका उत्तरी की तस्वीर ऐसी बदले, जहां लोग मजबूर नहीं बल्कि मजबूत हों। अक्षय शर्मा ने कहा कि हलका उत्तरी के कई हिस्सों में लोग गरीबी और बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी कोई स्थायी मजबूरी नहीं, बल्कि परिस्थितियों का परिणाम है और इन परिस्थितियों को बदला जा सकता है। इसके लिए युवा नेतृत्व को आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी होगी। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के आशीर्वाद से ही युवा नेतृत्व मजबूत होता है। यदि जनता ने उन्हें अवसर दिया तो वे विधानसभा की सीढ़ियां चढ़कर हलका उत्तरी के लोगों के लिए उन परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करेंगे, जिनके कारण आज भी कई परिवार मजबूरी में जीवन जी रहे हैं।

राखी महासम्मेलन में उमड़ी भीड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया। ऐसे में राखी के धागों के बीच अक्षय शर्मा ने जहां अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक ताकत का संदेश दिया, वहीं महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने हलका उत्तरी की आगामी चुनावी तस्वीर को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। अक्षय शर्मा ने कहा कि वे केवल चुनाव के समय लोगों के बीच दिखाई देने वाले नेता नहीं बनना चाहते। उनका प्रयास है कि लोगों के साथ उनका रिश्ता चुनाव से आगे भी कायम रहे। उन्होंने कहा कि आज वे बहनों से राखी का धागा ही नहीं, बल्कि उनका विश्वास और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X