Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 92 ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:27 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 26 अगस्त। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सोंद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत राज्य भर में 92 विशेष ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे।

 

जिला प्रशासनिक परिसर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री स. सोंद ने आगामी ड्रोन शो तथा अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह, पंजाब टूरिज्म एंड हेरिटेज प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार श्री दीपक बाली तथा डेरा कठार (डेरा बल्लां से संबंधित) के संत बाबा प्रदीप दास जी भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बैठक में ऑनलाइन भाग लिया।

 

स. सोंद ने कहा कि संत-महापुरुषों के मार्गदर्शन एवं सुझावों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके तहत कीर्तन दरबार, विश्वविद्यालयों में सेमिनार, स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं तथा श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी एवं शिक्षाओं पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन शो सितंबर माह से शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक शो में 500 से अधिक ड्रोन एक साथ आकाश में प्रस्तुति देंगे। डिजिटल तकनीक के माध्यम से रात्रि के समय आकाश में श्री गुरु रविदास जी की बाणी, जीवन एवं शिक्षाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि विशेष रूप से युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के महान संदेश से जोड़ा जा सके।

 

स. सोंद ने कहा कि प्रत्येक ड्रोन शो लगभग 25 से 30 मिनट का होगा। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि ड्रोन शो के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की जाए तथा आम जनता को शो की तिथि, समय और स्थान के बारे में पहले से जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व और सौभाग्य की बात है कि उसे महान गुरु साहिबान एवं संत-महापुरुषों से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक अवसरों को समर्पित कार्यक्रम आयोजित करने की सेवा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और अब श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शोभा यात्राओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स. सोंद ने बताया कि काशी, जम्मू, बठिंडा और फरीदकोट से चार शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो श्री गुरु रविदास जी से संबंधित पवित्र स्थल खुरालगढ़ साहिब पहुंचकर संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि ये शोभा यात्राएं नवंबर माह में निकाली जाएंगी और काशी से शुरू होने वाली शोभा यात्रा मोहाली में रात्रि पड़ाव के दौरान ठहरेगी।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी एवं शिक्षाओं पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म अब तक राज्य के लगभग 3,500 गांवों में प्रदर्शित की जा चुकी है, जबकि पंजाब में कुल लगभग 13,500 गांव हैं। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को राज्य के अन्य गांवों तक पहुंचाने के लिए 50 वैन का काफिला लगातार कार्य कर रहा है। स. सोंद ने कहा कि साल भर चलने वाले इन कार्यक्रमों के समापन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा दिसंबर माह में खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X