Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

गांव घड़ूआं में खुदाई के दौरान मिले सदियों पुराने चांदी के सिक्के, उर्दू में लिखावट

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:17 PM IST

मोहाली, 26 अगस्त| जिला मोहाली में पड़ने वाले खरड़ के नजदीक और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गांव घड़ूआं में एक पुरानी धर्मशाला की खुदाई के दौरान सदियों पुराने चांदी के सिक्के मिलने की सूचना सामने आई है। इन सिक्कों पर उर्दू में लिखावट होने की बात कही जा रही है। सिक्के मिलने की खबर फैलने के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक पुरानी धर्मशाला को गिराकर उसकी जगह नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत की नींव तैयार करने के लिए जब जमीन की खुदाई की गई तो मिट्टी में से कुछ पुराने चांदी के सिक्के मिले। बताया जा रहा है कि इनमें से कई सिक्के स्थानीय लोगों और बच्चों ने उठा लिए, जिसके बाद यह मामला सामने आया। इस संबंध में काउंसलर शमशेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी माना कि उन्हें घड़ूआं में खुदाई के दौरान पुराने सिक्के मिलने की जानकारी मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन सिक्कों के 500-600 साल पुराने होने की चर्चा सुनने को मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शमशेर सिंह ने कहा कि सिक्कों के संबंध में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही उनकी उम्र और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में सही जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल उन्हें केवल सिक्के मिलने की चर्चा के बारे में जानकारी मिली है।

अब इन सिक्कों की वास्तविक संख्या, धातु, समयकाल और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि ये सिक्के वास्तव में सदियों पुराने साबित होते हैं तो यह घड़ूआं गांव के इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X