Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अबोहर में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, राखी बांधकर लौट रहे मां-बेटा गंभीर घायल

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:14 PM IST

अबोहर, 26 अगस्त: अबोहर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राखी बांधकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हादसा सीतो गुन्नो स्थित गौशाला के पास हुआ। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव दोदा निवासी जसवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह अपनी मां सुखबीर कौर के साथ डबवाली के पास एक गांव में राखी बंधवाने गए थे। इसके बाद दोनों बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वे सीतो गुन्नो की गौशाला के पास पहुंचे, तभी लिंक रोड से मुख्य सड़क पर आ रही एक क्रेटा कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीतो गुन्नो अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया।

 

हादसे में क्रेटा कार को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और दोनों वाहनों के बीच टक्कर की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X