Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर पुलिस ने 10.80 किलो हेरोइन और हथियार बरामद कर एक आरोपी किया गिरफ्तार

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:17 PM IST

अमृतसर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोपोके क्षेत्र से 10 किलो 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर का पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की गई है।

पुलिस ने इस मामले में साजन अरोड़ा निवासी भीलोवाल, विजेयपाल सिंह निवासी सराय अमानत खां और जशनप्रीत सिंह निवासी गंडीविंड को नामजद किया है। कार्रवाई के दौरान जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस को आशंका है कि सीमा पार से ड्रोन या अन्य माध्यमों से भेजी जाने वाली हेरोइन की खेप को आरोपी आगे सप्लाई करते थे।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और नशे की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस ने थाना लोपोके में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान सीमा पार से जुड़े इस नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।

अमृतसर देहात पुलिस का कहना है कि नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करना है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X