Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

यूपी और बिहार विकास की राह पर, पंजाब पीछे रह गया: बी.एल. संतोष

Updated on Tuesday, August 25, 2026 19:09 PM IST

लुधियाना, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कहा कि दिल्ली से हारकर आए दिल्ली के नेता आज पंजाब चला रहे हैं, जिसके कारण पंजाब  का विकास रुक गया है। इंडस्ट्री हब के रूप में पहचाने जाने वाले लुधियाना की सड़कों की बदतर हालत सरकार की नाकामी की तस्वीर पेश करती है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार की नीतियों के कारण पंजाब की इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर पलायन कर रही है। वहीं, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और बिहार में विकास एवं प्रगति हो रही है, जबकि पंजाब पीछे रह गया है।

आप पार्टी को पंजाब से भगाना है और पंजाब को बचाना है

इंडस्ट्री हब लुधियाना की सड़कों की बदतर हालत ‘आप’ सरकार की नाकामी का सबूत


संतोष आज लुधियाना में लुधियाना शहरी, लुधियाना ग्रामीण, खन्ना, जगराओं, मोगा, रोपड़ और मलेरकोटला जिलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जोनल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब इस बार बदलेगा और यह बदलाव भारतीय जनता पार्टी लाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को पूरे जोर-शोर से जमीनी स्तर पर लागू करने तथा हर मंच के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब से भगाना और पंजाब को बचाना भाजपा का संकल्प है।

 

इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बी.एल. संतोष का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव पंजाब की टीम को नई दिशा देगा और 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन बेहद लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया है और राज्य पर दिन-ब-दिन कर्ज बढ़ रहा है। पंजाब को फिर से महाराजा रणजीत सिंह के शासन जैसी खुशहाली की ओर ले जाने के लिए डबल इंजन वाली भाजपा सरकार जरूरी है।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) निवासलू, सह-प्रभारी नरेंद्र रैणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Readers' Comments
सुमन 6/21/2024 9:14:10 AM

👍

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X