Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

आप सरकार ने पंजाब को वित्तीय संकट में धकेला:एन के शर्मा

Updated on Tuesday, August 25, 2026 18:53 PM IST

लालडू। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व हलका विधायक एन.के.शर्मा ने कहा है कि पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने झूठे विज्ञापनों तथा इश्तिहारों पर खर्च करने के लिए कर्ज लेकर पंजाब को वित्तीय संकट की तरफ धकेला है।

खेलण में कांग्रेस व आप छोड़ कई नेता अकाली दल में हुए शामिल
आप व कांग्रेस के पास नहीं कोई विकास का एजेंडा

एन.के.शर्मा आज निकटवर्ती गांव खेलण में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस छोडक़र आए नेताओं को अकाली दल में शामिल करने के बाद उनका स्वागत कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मौजूदा पंचायत सदस्य रमेश कुमार राणा ने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी तथा अनिल कुमार राणा ने समर्थकों समेत कांग्रेस छोडऩे का ऐलान किया।
एन.के.शर्मा ने उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की मौजूदा आप सरकार ने राज्य को वित्तीय संकट में डाला है। आज कर्मचारियों का वेतन देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है। कर्ज का ब्याज देने के लिए भी सरकार के पास पैसा नहीं है। आम आदमी पार्टी को बिना किसी देरी के प्रदेश के वित्तीय हालातों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, ताकि प्रदेश की जनता को वास्तविक स्थिति पता चल सके। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। 

कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के बीच पहले भी एकजुटता रही है। दोनों ही दलों के पास पंजाब के लिए कोई विकास का एजेंडा नहीं है। आज केवल शिरोमणि अकाली दल ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास केवल पंजाब के विकास का एजेंडा है। सत्ता में आने के बाद समूचे पंजाब का एक समान विकास करवाया जाएगा। अकाली दल संगठन के स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर अकाली नेता कृष्ण पाल शर्मा, सर्कल प्रधान बृजेश राणा, ओ.पी. शर्मा हंडेसरा, पूर्व सरपंच रविंद्र राणा, अजैब सिंह अंटाला, विकास सिंह, राजकुमार, जल सिंह खेलण, गुरप्रीत सिंह राणीमाजरा, जसबीर सिंह पूर्व सरपंच, गुरदीप सिंह जौला समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X