Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अकाली दल वारिस पंजाब दे ने मजीठा से पपलप्रीत सिंह को बनाया उम्मीदवार

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:32 PM IST

अमृतसर, 22 अगस्त: अकाली दल वारिस पंजाब दे ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मजीठा विधानसभा सीट से पपलप्रीत सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पपलप्रीत सिंह खडूर साहिब से सांसद और पार्टी प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी और लंबे समय से उनके साथ जुड़े रहे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने शुक्रवार को मजीठा हलके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पपलप्रीत सिंह के नाम का ऐलान किया।

पपलप्रीत सिंह का नाम अजनाला पुलिस स्टेशन की घटना के बाद अमृतपाल सिंह के साथ जुड़ा रहा है। इसके बाद दोनों को असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में रखा गया था। पपलप्रीत की NSA हिरासत 10 अप्रैल 2025 को खत्म होने के बाद उसे पंजाब की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। पपलप्रीत सिंह को अप्रैल 2023 में अमृतसर के कथुनंगल इलाके से ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अमृतपाल सिंह के प्रमुख सलाहकारों में से एक माना जाता है। पपलप्रीत सिंह सिख कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने खालिस्तान आंदोलन का समर्थन किया है और स्वतंत्र पत्रकार के रूप में भी काम किया है। वर्ष 2015 में सरबत खालसा के दौरान दिए गए एक भाषण के बाद उन्हें राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पपलप्रीत सिंह मजीठा क्षेत्र के मराड़ी गांव के रहने वाले हैं। वे इलाके में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने गांव को नशामुक्त घोषित कराने के लिए अभियान चलाया था। इसके अलावा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए भी काम किया है। अकाली दल वारिस पंजाब दे की ओर से मजीठा से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X