Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सीएम भगवंत मान की पत्नी पर लगे आरोपों का एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:26 PM IST

चंडीगढ़: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी ) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान से जुड़े उस आरोप का संज्ञान लिया है, जिसमें एक दुष्कर्म मामले को कथित तौर पर दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग किए जाने की बात कही गई है। आयोग के पास पहुंची शिकायत में कहा गया है कि पंजाब के पूर्व जज रणजीत सिंह ने सार्वजनिक रूप से इस तरह का आरोप लगाया था।

पूर्व जज रणजीत सिंह से जुड़े आरोपों पर पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को जांच के निर्देश


शिकायत लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी (एलआरओ) की ओर से दर्ज कराई गई है। एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय की महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेजा है।

एनएचआरसी ने अपने आदेश में कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़िता के मानवाधिकारों, निष्पक्ष जांच और न्याय तक पहुंच के अधिकार से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करते हैं। आयोग ने आरोपों की स्वतंत्र जांच, सबूतों के संरक्षण और जांच को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास की निष्पक्ष पड़ताल की जरूरत बताई है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, डॉ. गुरप्रीत कौर मान की ओर से सेवानिवृत्त जस्टिस रणजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि रणजीत सिंह कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के रिश्तेदार हैं। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एनएचआरसी ने कहा है कि पंजाब सरकार से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X