Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

एयरोसिटी बेसमेंट हादसा: निर्माण कंपनी समेत साइट इंचार्ज, फोरमैन और ठेकेदार पर केस

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:21 PM IST

मोहाली: एयरोसिटी के ए-ब्लॉक में निर्माणाधीन एलीट मेडिसिटी अस्पताल की बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने निर्माण कंपनी कंसोर्ड, फोरमैन राम बाबू, साइट इंचार्ज हरिंदर और ठेकेदार राजेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर लापरवाही से मौत और मानव जीवन को खतरे में डालने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

 

हादसे में बरेली निवासी मजदूर उदयवीर और ओमिंदर की मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत मोहाली के एक प्रमुख जॉइंट रिप्लेसमेंट और ऑर्थोपेडिक सर्जन से जुड़ी बताई जा रही है।

 

दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल; डीसी ने गमाडा व पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, साइट पर बेसमेंट के लिए करीब 30 फीट गहरी खुदाई की गई थी। इसी दौरान सड़क की ओर से ढीली हुई मिट्टी का बड़ा हिस्सा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में साइट की एक साइड वॉल भी गिर गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के कंपन के बाद मिट्टी खिसकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। स्थानीय पार्षद हरविंदर सिंह बिंदर और कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गहरी खुदाई के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले करीब एक महीने से साइट पर खतरे को लेकर संबंधित लोगों को आगाह किया जा रहा था, लेकिन कथित तौर पर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने हादसे के कारणों की जांच के लिए गमाडा और पुलिस को अलग-अलग जांच करने के आदेश दिए हैं। गमाडा से यह भी रिपोर्ट मांगी गई है कि निर्माण के दौरान बिल्डिंग बायलॉज और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस अब निर्माण स्थल की जिम्मेदारी, सुरक्षा इंतजाम और हादसे से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X