Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में ट्रैफिक चालानों में रिकॉर्ड उछाल, वसूली की रफ्तार पड़ी पीछे

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:12 PM IST

 

चंडीगढ़: पंजाब में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जारी होने वाले चालानों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में जहां 53,973 चालान जारी किए गए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 20.47 लाख तक पहुंच गई। वर्ष 2026 में 6 अगस्त तक ही 41.38 लाख से अधिक चालान जारी किए जा चुके हैं।

 

हालांकि चालानों की संख्या बढ़ने के बावजूद राजस्व वसूली उसी अनुपात में नहीं बढ़ी है। परिवहन ई-चालान प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में प्रति चालान औसत वसूली करीब 1,370 रुपये थी, जो 2025 में घटकर 601 रुपये और 2026 में अब तक केवल 118 रुपये रह गई है।

 

2021 में 53 हजार से बढ़कर 2026 के सात महीनों में 41 लाख से ज्यादा चालान

वर्ष 2021 में 53,973 चालानों से 5.3 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। 2022 में चालानों की संख्या घटकर 51,876 रही, जबकि 2023 में यह 72,790 तक पहुंच गई। इसके बाद 2024 में अचानक बड़ी बढ़ोतरी हुई और 3.98 लाख चालान काटे गए, जिनसे 54.53 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। वर्ष 2025 में पंजाब में 20,46,881 चालान जारी हुए और 123.04 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली हुई। लेकिन 2026 में 1 जनवरी से 6 अगस्त तक 41,37,775 चालान जारी होने के बावजूद केवल 49.02 करोड़ रुपये ही जमा हो सके। आंकड़ों के अनुसार, 2021 से 2025 के बीच चालानों की संख्या में सालाना औसत वृद्धि करीब 148 प्रतिशत रही। इस अवधि समेत उपलब्ध आंकड़ों में पंजाब में कुल 67.61 लाख चालान दर्ज हुए और लगभग 244.28 करोड़ रुपये की वसूली हुई। तेजी से बढ़ते ई-चालानों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की रैंकिंग भी सुधरी है। 2021 में पंजाब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28वें स्थान पर था। 2024 में यह 23वें, 2025 में 14वें और 2026 में अब तक 13वें स्थान पर पहुंच गया है। अगर मौजूदा रफ्तार जारी रहती है तो 2026 के अंत तक पंजाब में चालानों की संख्या करीब 69 लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि मौजूदा वसूली दर के हिसाब से राजस्व करीब 82 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2025 में हुई 123.04 करोड़ रुपये की वसूली से कम होगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X