Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

ठगी का शिकार हुए दंपती ने जहर खाकर दी जान, विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Updated on Saturday, August 22, 2026 18:21 PM IST

जीरकपुर: विदेश जाने का सपना देख रहे एक दंपती ने कथित ठगी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जीरकपुर स्थित पीजी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान बरनाला के सेखां निवासी गगनदीप कौर और उसके पति हाकम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सात पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें विदेश भेजने के नाम पर करीब 36 लाख रुपये की ठगी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दोनों ने कथित तौर पर सल्फास निगल लिया। गगनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाकम सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

जीरकपुर के पीजी से मिला 7 पेज का सुसाइड नोट; स्कूल के पुराने सहपाठी एजेंट पर जाली वीजा देने और ब्लैकमेल करने के आरोप


सुसाइड नोट में हाकम सिंह ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने वाला एजेंट उसका स्कूल का पुराना सहपाठी था। पुरानी पहचान होने के कारण उसने उस पर भरोसा किया। आरोप है कि एजेंट ने पहले कनाडा, फिर जॉर्जिया और बाद में इटली भेजने का भरोसा दिया और अलग-अलग समय पर दंपती से कुल 36 लाख रुपये ले लिए।

नोट के मुताबिक, दंपती ने विदेश जाने के लिए शादी की थी। हाकम सिंह ने आरोप लगाया कि एजेंट ने 18-18 लाख रुपये की मांग की, जिसके लिए उसने अपनी जमीन तक बेच दी। बाद में दोनों को कथित तौर पर इटली के वर्क वीजा दिए गए, जो बाद में जाली होने की आशंका सामने आई।

हाकम सिंह ने सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर एजेंट उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और उनकी शादी की जानकारी परिवार तथा गांव में बताने की धमकी देता था। उसने दावा किया कि उनके पासपोर्ट भी एजेंट के पास थे और रकम लौटाने के बजाय वह लगातार टालमटोल करता रहा।

सुसाइड नोट में एजेंट और उसके साथियों पर हाकम सिंह से मारपीट करने तथा उसका मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। हाकम सिंह ने लिखा कि उसके पास WhatsApp चैट, कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और वीजा से जुड़े दस्तावेजों के रूप में सबूत मौजूद हैं।

जीरकपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने बताया कि सात पेज के सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी लिखावट और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस कथित 36 लाख रुपये के लेन-देन, वीजा दस्तावेजों और एजेंट की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X