Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

भारत-पाक सीमा से सटे गांव में ग्रेनेड हमला, तीन घायल

Updated on Friday, August 21, 2026 18:34 PM IST

 

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाक सीमा से सटे गांव जट्टा में एक घर पर हुए ग्रेनेड हमले में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब पुलिस तथा सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दिन भर पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घेरे में रखा। पंजाब पुलिस द्वारा अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जाता है कि सीमावर्ती गांव जट्टा में बीती रात बाइक सवारों ने एक घर पर ग्रेनेड हमला किया। हमले से हुए धमाके के चलते घर के शीशे टूट गए और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हमला के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पंजाब पुलिस व सेना ने शुरू की जांच, ग्रेनेड हमले की पुष्टि से इनकार


परिवार के सदस्य के मुताबिक, वह अपने भाई को रोटी देने के लिए घर आया था। इसी दौरान दो अज्ञात लोग बाइक पर पहुंचे। दोनों ने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। हमलावरों ने पहले एक ग्रेनेड घर की ओर फेंका, जिससे घर को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच सेना की टीम पुलिस से पहले वहां पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सेना तथा पुलिस ने घटनास्थल से विस्फोटक के टुकड़े तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पंजाब पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोला लेकिन शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मामले को सार्वजनिक कर दिया। अकाली नेता जौध सिंह समरा के मुताबिक सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव में इस तरह की घटना और पुलिस का देरी से पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। हमले के बाद स्थानीय लोगों में डर व दहशत का माहौल है।

एसपी ग्रामीण रमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से घबराने की अपील नहीं की। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद धमाके की वजह स्पष्ट होगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X