Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत ढही, दो मजदूर मरे,एक घायल

Updated on Friday, August 21, 2026 18:22 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में बीती रात एक निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने करीब छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मलवे में किसी भी मजदूर के नहीं होने का दावा किया गया।

मोहाली के एयरोसिटी में मेडिसिटी के नाम से एक प्राइवेट अस्पताल बनाया जा रहा है। मोहाली की उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिटेनिंग वॉल के लिए करीब 15 फीट की गहराई पर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, तभी मिट्टी की दीवार ढह गई और तीन मज़दूर उसमें दब गए। तीनों लोगों को मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मज़दूर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मित्तल ने कहा कि एसडीएम को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।  स्थानीय पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि सीवरेज स्ट्रक्चर का एक हिस्सा गिरने के बाद हमने कॉन्ट्रैक्टर को खतरे के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन चेतावनियों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दुर्भाग्य से, अब यह जानलेवा हादसा हो गया है। दीवार गिरने का कारण और कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था या नहीं, इसका पता जांच रिपोर्ट में चलेगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X