Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल, पंजाब बंद के दौरान बम धमाकों की चेतावनी

Updated on Friday, August 21, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़, 21 अगस्त: चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय को शुक्रवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। ई-मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की अपील की गई है।

यह संदेश भाजपा के चंडीगढ़ स्थित स्टेट ऑफिस के आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजा गया। मेल में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। भेजने वाले ने पंजाब और खालिस्तान का जिक्र करते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है।

 

ई-मेल में पंजाब में 21 अगस्त को बंद रखने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जिन शहरों में बंद का पालन नहीं किया जाएगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे। संदेश में 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की बात भी कही गई है।

 

धमकी वाले ई-मेल में पंजाब के डीजीपी के नाम का उल्लेख करने के साथ कुछ ऐसे लोगों के नाम भी लिखे गए हैं, जिन्हें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा से जुड़ा बताया गया है। मेल में बम और आईईडी से संबंधित कई दावे भी किए गए हैं। हालांकि, इन दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

ई-मेल मिलने के बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी मेल भेजने वाले की पहचान, उसके स्रोत और इस्तेमाल किए गए माध्यम का पता लगाने में जुटे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी किसी वास्तविक संगठन से जुड़ी है या फर्जी पहचान के जरिए भेजी गई है।

 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर 1 अप्रैल 2026 की शाम संदिग्ध विस्फोटक हमला हुआ था। कार्यालय के पास एक छोटा क्रूड बम/ग्रेनेड फेंका गया था, जिसके चलते आसपास खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके को घेरकर जांच की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

इस मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, जांच में विदेश में बैठे हैंडलर और आईएसआई समर्थित मॉड्यूल की भूमिका सामने आई थी। आरोपियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X