Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

Updated on Friday, August 21, 2026 18:00 PM IST

चंडीगढ़, 21 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बागवानी के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को चंडीगढ़ में बागवानी विभाग की प्रगति तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश*

कैबिनेट मंत्री ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली और विकास परियोजनाओं का लिया जायजा


बैठक के दौरान बागवानी विभाग के प्रशासनिक सचिव अर्शदीप सिंह थिंद और निदेशक बागवानी मनीष कुमार ने मंत्री को राज्य में बागवानी क्षेत्र में हो रही प्रगति तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) के सहयोग से पंजाब में शुरू होने वाली 1,300 करोड़ रुपये की विशेष जीका परियोजना, ‘अपना गांव–अपना बाग’ तथा बागवानी विकास केंद्र के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान बागवानी मंत्री भगत ने राज्य के आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभाग की सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मंत्री भगत ने बागवानी क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों को कृषि के साथ-साथ सहायक व्यवसायों की ओर प्रेरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X