Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में ‘ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट’ अब पूरी तरह ऑनलाइन

Updated on Thursday, August 20, 2026 18:35 PM IST

चंडीगढ़, 20 अगस्त 2026: राज्य के प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और तीव्र बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए, पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि अब 'ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट' (ए.आई.टी.पी.) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल (परिवहन) के माध्यम से आवेदकों को सीधे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

यहां जारी एक प्रेस बयान के माध्यम से यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया, "पहले टूरिस्ट वाहन संचालकों को राज्य परिवहन प्राधिकरण, मोहाली (PB01) के कार्यालय से जाकर स्वयं मुद्रित परमिट लेने पड़ते थे। इस डिजिटल सुविधा के शुभारंभ के साथ, आवेदक अब अपने घर या कार्यालय में बैठे ही आसानी से आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे सरकारी कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो गई है।"

*ए.आई.टी.पी. आवेदक अब 'परिवहन पोर्टल' के द्वारा सीधे आवेदन कर सकते हैं और स्वीकृत परमिट डाउनलोड कर सकते हैं; मोहाली कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति : हरपाल सिंह चीमा*

*भगवंत मान सरकार की डिजिटल पहल ने ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के लिए कार्यालयी लालफीताशाही, लंबी कतारों और प्रशासनिक विलंब को किया समाप्त: हरपाल सिंह चीमा*

*ऑनलाइन सुविधा वाहन मालिकों और कमर्शियल ऑपरेटरों के लिए 24 घंटे निर्बाध सेवाएं और व्यापारिक सरलता सुनिश्चित करेगी : हरपाल सिंह चीमा*


राज्य सरकार की नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, "भगवंत मान सरकार जनसेवाओं को सुगम, पारदर्शी और पूर्णतः परेशानी-मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट जारी करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन करके, हमने कार्यालयी लालफीताशाही को समाप्त किया है और सरकार तथा नागरिकों के बीच की दूरी को मिटाया है। आवेदकों को अब मोहाली कार्यालय के चक्कर काटने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब सब कुछ उनकी उंगलियों पर उपलब्ध है।"

परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल परिवहन सेवाओं के डिजिटल विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बहुमूल्य समय की बचत होगी और अनावश्यक प्रशासनिक विलंब पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा, "हमारे ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के लिए समय अत्यंत मूल्यवान है। यह डिजिटल सुधार न केवल पलक झपकते ही सेवाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि दक्षता और जवाबदेही का एक नया मानक भी स्थापित करता है। दस्तावेज़ी प्रक्रिया को आरंभ से अंत तक सरल बनाकर, हम राज्य के परिवहन क्षेत्र में 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस' (व्यापार करने में सरलता) का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।"

परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वाहन मालिक और वाणिज्यिक आपरेटर राष्ट्रीय परिवहन पोर्टल के माध्यम से सीधे अपने स्वीकृत ए.आई.टी.पी. दस्तावेज़ों को देख सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे 24 घंटे सुविधा और निर्बाध व्यावसायिक गतिविधियाँ सुनिश्चित होंगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X