Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

बंबीहा गिरोह के तीन वांछित गुर्गे मलेशिया से भारत लाए गए

Updated on Wednesday, August 19, 2026 19:04 PM IST

चंडीगढ़, 19 अगस्त। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज़ फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडीशन सेल (ओ.एफ.टी.ई.सी.) ने केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल से दविंदर बंबीहा गिरोह के तीन वांछित कार्यकर्ताओं की सुरक्षित प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।
प्रत्यर्पित किए गए आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बहिबल, निवासी फरीदकोट और अजय सिंह तथा पवनदीप सिंह, निवासी श्री गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मलेशिया से भारत लाए गए तीनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया और बाद में आगे की जांच के लिए उन्हें पंजाब लाया गया।

- हत्या, फिरौती और नियोजित ग्रेनेड विस्फोट सहित कई मामलों में वांछित हैं प्रत्यर्पित किए गए आरोपी : डी.जी.पी. गौरव यादव

- 
खुफिया जानकारी पर की गई निरंतर कार्रवाई के फलस्वरूप आरोपियों को भारत लाना हुआ संभव : ए.डी.जी.पी. सी.आई. अमित प्रसाद


डीजीपी ने कहा कि ये तीनों आरोपी मलेशिया स्थित दविंदर बंबीहा गिरोह के प्रमुख गुर्गे हैं और इनके पाकिस्तान की आईएसआई से भी संबंध हैं। उक्त तीनों आरोपी हत्या, जबरन वसूली, विस्फोटक और लुधियाना में हैंड ग्रेनेड विस्फोट की योजना बनाने सहित कई मामलों में वांछित हैं। अधिक विवरण साझा करते हुए, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद ने कहा कि इन तीनों भगोड़ों का प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी एक निरंतर खुफिया-आधारित कार्रवाई का परिणाम है, जो कई महीनों तक जारी रही, जिसके दौरान भगोड़ों की गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रखी जा रही थी।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) ओ.एफ.टी.ई.सी. आशीष चौधरी ने बताया कि आरोपी जसप्रीत उर्फ जस बहिबल जून 2019 में मलेशिया गया था, जहां वह एक भगोड़े गैंगस्टर के संपर्क में आया, उसी के माध्यम से वह दविंदर बंबीहा गिरोह में शामिल हुआ और धीरे-धीरे गिरोह के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता के रूप में उभरा। उन्होंने कहा कि आरोपी को 2025 में यादविंदर सिंह और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के पूर्व आगू जीवनजोत सिंह चाहल उर्फ जुगनू के ड्राइवर की हत्या के मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
आईजीपी ने बताया कि आरोपी अजय सिंह और पवनदीप सिंह भी दविंदर बंबीहा गिरोह के प्रमुख गुर्गें हैं, जिन्होंने 2025 में अपने अन्य गुर्गों को लुधियाना शहर में हैंड-ग्रेनेड विस्फोट करने का काम सौंपा था। हालांकि, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 27 अक्टूबर, 2025 को उनके दो साथियों की गिरफ्तारी से हमला टाल दिया गया था और उनके कब्जे से चीन में बना एक पी-86 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया था।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X