Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर में दो सगे भाइयों सहित नौ गिरफ्तार; 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन और 12.95 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

Updated on Wednesday, August 19, 2026 18:58 PM IST

अमृतसर, 19 अगस्त:। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नौ आरोपियों को आठ अवैध पिस्तौल, 8.536 किलो हेरोइन और 12.95 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करके नशा और अवैध हथियारों की सप्लाई के तीन प्रमुख नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दरशन सिंह उर्फ चन्ना (25) निवासी गांव रानियां जो वर्तमान में जंड पीर कॉलोनी, अमृतसर में रह रहा था; सतनाम सिंह (46) निवासी गांव मांझ, अमृतसर; महावीर सिंह (34) निवासी गांव राजोके, तरन तारन; लवप्रीत सिंह उर्फ फूला उर्फ लव (24) निवासी करतार नगर, अमृतसर; हरमन सिंह उर्फ हम्मा (23) और नरिंदर सिंह उर्फ रोबा (26) दोनों निवासी काले घणूपुर, अमृतसर; करन सिंह उर्फ करन (22) निवासी गांव भिखीविंड, तरन तारन; गुरजंट सिंह उर्फ घुड्डा (24) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) दोनों निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है।

 गिरफ्तार आरोपी विदेश स्थित हैंडलरों के माध्यम से अवैध हथियारों और हेरोइन की खेपें प्राप्त करके आगे सप्लाई करते थे: डीजीपी गौरव यादव

— 
आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी: सीपी अमृतसर हरमनबीर गिल


बरामद की गई पिस्तौलों में तीन .30 बोर, चार 9 एमएम ग्लॉक, एक .32 बोर और चार जिंदा कारतूस शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों और नशे के मामलों में शामिल ये आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे, जिनसे ये अवैध हथियारों और हेरोइन की खेपें प्राप्त करके आगे अन्य आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान और नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई के व्यापक नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए आगे-पीछे के संबंधों की जांच जारी है।


पहले ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी दरशन उर्फ चन्ना और सतनाम सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर उनके दो साथियों महावीर सिंह और लवप्रीत उर्फ लव को चार अवैध पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

इन चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन के व्यापार के लिए एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामलों के अलावा शस्त्र अधिनियम और चोरी के मामले शामिल हैं।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी पर तीव्र कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरमन उर्फ हम्मा, नरिंदर उर्फ रोबा और करन को काबू करके उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 12.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे उनके मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

सीपी हरमनबीर सिंह ने बताया कि एक अन्य बड़े ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने गुरजंट उर्फ घुड्डा और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.01 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 85,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी में शामिल थे। इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X