Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

कामयाबी की उम्मीद के साथ मुश्किल फैसले ही कारोबार को देते हैं मजबूती:सौरभ मुंजाल

Updated on Monday, August 17, 2026 18:45 PM IST

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब स्टेट चेप्टर के तत्वाधान में सीआईसीयू कांप्लेक्स में माइंडसेट ओवर मार्केट-एंटरप्रेन्योरियल ग्रिट पर फायरसाइड चैट का आयोजन किया। फायरसाइड चैट में प्रसिद्ध पेय लाहौरी ज़ीरा के सह-संस्थापक एवं सीईओ तथा पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चेप्टर के को-चेयर सौरभ मुंजाल शामिल हुए, जिन्होंने अपनी एंटरप्रेन्योरियल जर्नी से मिले विचार और उपभोक्ताओं पर आधारित कारोबार बनाने  और उसे बढ़ाने के अपने अनुभव शेयर किए।
बातचीत को पीएचडीसीसीआई के रीजनल फैशन टेक्स टेक फोरम की चेयर और स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा की क्रिएटिव डायरेक्टर हिमानी अरोड़ा ने लीड किया। उन्होंने सौरभ मुंजाल के साथ एंटरप्रेन्योरशिप की हिम्मत, लगन, फैसले लेने और मार्केट की चुनौतियों का सामना करते हुए सही सोच बनाए रखने के महत्व पर बात की। यह चर्चा बिजनेस ग्रोथ और मार्केट प्रदर्शन तथा उद्यमशीलता के निजी और स्ट्रेटेजिक पहलुओं पर की गई।

पीएचडीसीसीआई ने लुधियाना में किया ‘माइंडसेट ओवर मार्केट’ फायरसाइड चैट का आयोजन



मुंजाल ने कहा कि मार्केट में कोई आइडिया दिखने से पहले उद्यमी बिजनेस-फैमिली बैकग्राउंड से जुड़े मौके और उम्मीदें और मुश्किल फैसले जो आखिरकार एक उद्यमी की ग्रोथ में मदद करते हैं। बातचीत में रिस्क लेने की हिम्मत रखने, ज़रूरत पडऩे पर दिशा बदलने और इस प्रोसेस में खुद को खोए बिना आगे बढ़ते रहने के महत्व पर भी बात की गई।
सीसू के महासचिव हनी सेठी ने औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्य के इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म के महत्व पर ज़ोर दिया जो एंटरप्रेन्योरशिप की सोच और नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा देते हैं। सत्र का संचालन पीएचडीसीसीआई की रीजनल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़ कमेटी की स्टीयरिंग कमेटी लुधियाना ज़ोन के को-कन्वीनर अजय भारती ने किया। उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरशिप के सफऱ के बारे में अच्छी बातचीत से नए एंटरप्रेन्योर्स को ज़्यादा क्लैरिटी,कॉन्फिडेंस और लचीलापन डेवलप करने में मदद मिल सकती है।
पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के सह-संयोजक सीए विशाल गर्ग ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यमियों से बातचीत,नॉलेज शेयरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप विकास के लिए अच्छे प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए पीएचडीसीसीआई पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर बौद्धिक संपदा सुविधा केंद्र अमृतसर की तरफ से एक डेस्क भी लगाया गया, जिसमें सहायक सचिव सुमित कुमार और रेजिडेंट ऑफिसर गुरशरण सिंह ने आईपीआर के संबंध में जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X