Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी

Updated on Monday, August 17, 2026 18:41 PM IST

चंडीगढ़, 17 अगस्त:। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 8.33 करोड़ रुपये स्वीकृत करके जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक समुदायों की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं, जिससे समावेशी विकास को और गति मिलेगी।

चार ब्लॉकों में 258 आंगनवाड़ी केंद्रों, 4 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 6 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य होंगे पूरे

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह राशि गुरदासपुर, कलानौर, डेरा बाबा नानक और धारीवाल ब्लॉकों में 258 आंगनवाड़ी केंद्रों, 4 सामुदायिक कॉम्प्लेक्सों और 6 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए उपयोग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सामुदायिक बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा, लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं मिलेंगी तथा बच्चों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में गुरदासपुर ब्लॉक में 78 आंगनवाड़ी केंद्र और 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स, डेरा बाबा नानक ब्लॉक में 57 आंगनवाड़ी केंद्र, 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 5 अतिरिक्त कक्षाएँ, कलानौर ब्लॉक में 51 आंगनवाड़ी केंद्र, 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 01 अतिरिक्त कक्षा, जबकि धारीवाल ब्लॉक में 72 आंगनवाड़ी केंद्र और 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ये परियोजनाएँ स्थायी सामुदायिक संपत्तियों का सृजन करने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएँगी तथा विकास के लाभ जिले के हर कोने तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगी। डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि ये परियोजनाएँ जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ बाल देखभाल, शिक्षा और सामुदायिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाएँगी, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आधुनिक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभ पहुँचाने और "रंगला पंजाब" के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X