Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर में हथियार तस्करी के दो नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated on Monday, August 17, 2026 18:37 PM IST

अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कथित हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात अवैध पिस्तौल, 12 मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि बरामद हथियार पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत पहुंचाए गए थे।

पहली कार्रवाई घरिंडा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, जीटी रोड अटारी के पास गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि दो युवक पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगवाकर रामपुरा गांव से अमृतसर की ओर सप्लाई देने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार कप्तानप्रीत सिंह उर्फ संधू और अर्शदीप सिंह को रोककर तलाशी ली।

 

पुलिस ने उनके कब्जे से छह .30 बोर पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद करने का दावा किया है। मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किस माध्यम से पाकिस्तान से पहुंचे और इन्हें आगे किसे सौंपा जाना था।

दूसरी कार्रवाई जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित जंडियाला बाईपास पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की फॉक्सवैगन कार में सवार अजूब सिंह और नवजोत सिंह को रोका। दोनों तरनतारन के कदगिल गांव के रहने वाले बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक .32 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। हथियारों से संबंधित दस्तावेज पेश न कर पाने पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस चारों आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही पाकिस्तान स्थित तस्करों या हैंडलरों से संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X