Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पंजाब में पहली बार चेहरे पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल, खन्ना पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा

Updated on Monday, August 17, 2026 18:33 PM IST

लुधियाना, 17 अगस्त: पंजाब पुलिस में तकनीक के इस्तेमाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खन्ना पुलिस ने पहली बार फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है। इस तकनीक की मदद से पुलिस ने इसरू गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान एक संदिग्ध स्नैचर की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

यह अत्याधुनिक सिस्टम खन्ना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. दर्पण आहलूवालिया की पहल पर पुलिस की साइबर एवं तकनीकी विंग द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह सिस्टम संदिग्धों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों की पहचान करने में मदद करेगा। खन्ना पुलिस ने शहीद करनैल सिंह की स्मृति में इसरू गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान इस तकनीक का ट्रायल किया। इसके लिए एक हाईटेक वैन में सिस्टम स्थापित किया गया था, जबकि कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। हाईटेक वैन से लाइव कैमरा फीड और सीसीटीवी फुटेज के जरिए लोगों के चेहरों की लगातार स्कैनिंग की गई।

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के अनुसार, जब किसी वांछित व्यक्ति की तस्वीर और संबंधित जानकारी सिस्टम में अपलोड की जाती है तो FRS उसके चेहरे का 512-डायमेंशनल फेसियल एंबेडिंग तैयार करता है। इसके बाद सिस्टम लाइव कैमरा फीड में दिखाई देने वाले चेहरों को लगातार स्कैन करता रहता है।

 

यदि किसी व्यक्ति का चेहरा सिस्टम में मौजूद रिकॉर्ड से संभावित रूप से मेल खाता है तो तुरंत अलर्ट जारी होता है। इस अलर्ट में संबंधित व्यक्ति का नाम, मैच प्रतिशत, स्थान तथा पहचान का समय और तारीख दिखाई देती है। प्रत्येक अलर्ट सिस्टम के डैशबोर्ड पर अपने आप दर्ज हो जाता है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर इसकी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई कर सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, इसरू में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान सिस्टम ने कार्यक्रम स्थल के पास घूम रहे एक स्नैचर की पहचान की। अलर्ट मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने भी खन्ना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पारंपरिक सुरक्षा उपायों के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल पुलिस की कार्यक्षमता को मजबूत करता है। एसएसपी आहलूवालिया ने बताया कि इस पहल की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भी दी गई है। डीजीपी ने सिस्टम की सराहना करते हुए पंजाब पुलिस की टेक्निकल सर्विसेज विंग के समक्ष इसका प्रस्तुतिकरण देने को कहा है। यदि तकनीकी मूल्यांकन में सिस्टम उपयोगी और प्रभावी पाया जाता है तो भविष्य में इसे पूरे पंजाब में लागू किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X