Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे  

Updated on Monday, August 17, 2026 18:28 PM IST

 

चंडीगढ़, 17 अगस्त। पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह के दौरान विभाग में भर्ती किए गए 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस भर्ती से न केवल विभाग के प्रदर्शन को और मज़बूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश भर में चल रहे विकास कार्यों में भी तेज़ी आएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वर्ष 2022 से अब तक जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में की गईं 572 नियुक्तियाँ


स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पंजाब सरकार की प्रत्यक्ष भर्ती एवं तरस के आधार पर नियुक्ति नीति के तहत ग्रुप बी, सी और डी के पदों के लिए 52 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। नव-नियुक्त कर्मचारियों में 2 जूनियर इंजीनियर, 2 जूनियर टेक्नीशियन, 9 क्लर्क, 33 सेवादार, 5 सफाई सेवक और 1 कार्यालय चौकीदार शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी, समर्पण भावना और तत्परता के साथ अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का लोगों के जीवन स्तर से सीधा संबंध है, क्योंकि विभाग द्वारा लोगों को स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी आवश्यक बुनियादी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों से तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का लाभ लोगों तक सुगमता से और निर्धारित समय के भीतर पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2022 से अब तक पंजाब के युवाओं को 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जिससे प्रदेश में रोज़गार के अवसरों को बड़ा बढ़ावा मिला है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने वर्ष 2022 से अब तक विभिन्न श्रेणियों में 572 नियुक्तियाँ की हैं। इनमें 44 सब-डिवीज़नल इंजीनियर, 99 जूनियर इंजीनियर, 84 जूनियर ड्राफ्ट्समैन, 59 क्लर्क, 27 स्टेनोटाइपिस्ट, 34 जूनियर टेक्नीशियन, 77 सहायक टेक्नीशियन, 135 सेवादार, 2 चौकीदार और 11 सफाई सेवक शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि नए कर्मचारियों की भर्ती से न केवल विभाग की क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि चल रही परियोजनाओं में तेज़ी आएगी और योजनाओं को समय पर लागू करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र स्तर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तालमेल और लोगों को और बेहतर एवं सुचारू रूप से सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सुधार होगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X