Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया स्वागत

Updated on Sunday, August 16, 2026 16:03 PM IST

अमृतसर। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद शेखावत जी खास तौर पर अक्षय शर्मा के घर पहुंचे। इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जी के साथ उनका बेहद पुराना और आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि शेखावत जी उनके लिए केवल वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि पिता तुल्य और मार्गदर्शक हैं। लंबे समय से उन्हें शेखावत जी के मार्गदर्शन में काम करने और उनसे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता रहा है।

घर पर हुई राजनीतिक चर्चा

 


अक्षय शर्मा ने कहा कि शेखावत जी से हर मुलाकात उनके लिए सीखने का अवसर होती है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राजनीतिक समझ से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जब शेखावत जी से बातचीत होती है तो उन्हें नई दिशा और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अमृतसर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अक्षय शर्मा के निवास पर भी कुछ समय बिताया। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अक्षय शर्मा ने बताया कि उन्होंने शेखावत जी को हलका उत्तरी के साथ-साथ पूरे अमृतसर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी की जमीनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अक्षय शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अमृतसर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय हमेशा यादगार और प्रेरणादायक रहता है। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और अमृतसर में पार्टी को और मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X