Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमित शाह ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

Updated on Friday, August 14, 2026 18:59 PM IST

चंडीगढ़, 14 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल की लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने महाराष्ट्र के एक गुरुद्वारा परिसर में अपने पति एवं शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनकी सेहत का हालचाल जानने पर उनका धन्यवाद किया है।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि अमित शाह ने उनसे फोन पर सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गृह मंत्री की व्यक्तिगत चिंता और मुश्किल समय में दिए गए भरोसे के लिए आभार जताया।

हरसिमरत ने बताया कि अमित शाह ने उन्हें इस घटना की निष्पक्ष और प्रभावी जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुघर के अंदर हुआ यह हमला बेहद पीड़ादायक है और सिख धर्म के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर तलवार से हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया था। हमले में सुखबीर बादल घायल हुए थे।

इस घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को हरसिमरत कौर बादल को फोन कर सुखबीर बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

अमित शाह और हरसिमरत कौर बादल के बीच यह बातचीत राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सितंबर 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक राजनीतिक दूरी बनी रही। अब सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमित शाह द्वारा व्यक्तिगत रूप से फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी लेने को इसी पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X