Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सुखबीर बादल पर हमले के आरोप में अकाली दल ने पठानकोट मार्ग किया जाम

Updated on Friday, August 14, 2026 18:48 PM IST

चंडीगढ़। महाराष्ट्र के तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़) में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में शुक्रवार को पूरे जिले के अकाली नेता और वर्कर सडक़ों पर उतर आए। पूर्व मंत्री व अकाली दल के जिलाध्यक्ष सरदार सुच्चा सिंह लंगाह की अगुवाई में सैकड़ों वर्करों ने गुरदासपुर में इक_ा होकर अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चक्का जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अकाली दल ने करीब एक घंटे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी चेतावनी दी। पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने बेहद तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल पर बानाधारी सिख से यह हमला करवाना सिख जगत को निराश करने और अकाली दल को बदनाम करने की सोची-समझी रणनीति है।
लंगाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी कौम, देश और दुनिया जानती है कि इससे पहले जब अमृतसर साहिब (दरबार साहिब) में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था, तो गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौड़ा एजेंसियों का आदमी था। अब नांदेड़ साहिब की धरती पर भी ठीक वैसा ही हमला हुआ है। इससे साफ कडिय़ां जुड़ रही हैं कि देश की खुफिया एजेंसियां और राष्ट्रविरोधी ताकतें गुरु घर का इस्तेमाल करके सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल को निशाना बना रही हैं। कौम को 'लीडरलेस' (नेतृत्वहीन) करने के लिए यह सब किया जा रहा है। लंगाह ने कहा कि यह श्री गुरु हरगोविंद साहिब और श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अपार कृपा है कि दोनों बार सुखबीर सिंह बादल की जान बाल-बाल बच गई। अकाली दल ने इस पूरे मामले और इसके पीछे छिपे आकाओं को नंगा करने के लिए सीबीआई (ष्टक्चढ्ढ) जांच की पुरजोर मांग की है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X