Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के आवास पर फायरिंग

Updated on Friday, August 14, 2026 18:46 PM IST

चंडीगढ़। सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाने वाले अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के अमृतसर आवास पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान पूर्व जत्थेदार अपने घर पर ही थे। अमृतसर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह की निजी गाड़ी तथा घर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से एक कारतूस भी बरामद किया गया है।
अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की भी बात सामने आई है। साथ ही लाल टी-शर्ट पहने एक युवक स्कूटर पर जाते हुए नजर आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को घर व गाड़ी से मिले गोली के निशान


पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ही करीब 2 साल पहले सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर कल (13 अगस्त को) महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया था। पूर्व जत्थेदार ने बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 11:04 बजे उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के बोनट में गोली लगी थी।
इसका पता परिवार को 13 अगस्त शाम करीब सवा 5 बजे चला, जब ड्राइवर गाड़ी साफ कर रहा था और उसे गोली का निशान मिला। जांच में यह .32 बोर की गोली निकली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में गोली लगने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक युवक स्कूटी पर घर के पास आता-जाता और बाद में चौक में फोन पर बात करता दिखाई दिया है।
पूर्व जत्थेदार ने कहा कि उन्हें किसी तरह की सीधी धमकी या फोन नहीं आया था, लेकिन पहले भी रास्ते में उनकी गाड़ी को साइड मारने या काफिले में गाड़ी घुसाने की कोशिशें होती रही हैं। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली ऊपर से चलकर नीचे की ओर आई और इसके बाद घटनास्थल पर लगी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली। पुलिस ने उनके पीएसओ से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस आसपास के घरों से भी संपर्क कर रही है। इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि गोली चलने की घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
डीसीपी ने बताया कि अब तक की जांच में ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है, जिसने सीधे तौर पर घर की ओर गोली चलाई हो। पुलिस मामले में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X