Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

राष्ट्रविरोधी व पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य की शांति भंग करने नही देंगें: सुखबीर सिंह बादल

Updated on Friday, August 14, 2026 18:44 PM IST

नांदेड़,14अगस्त: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज जोर देकर कहा कि वह कभी भी राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य में स्थिति को निंयत्रित करने और शांति भंग करने की कतई अनुमति नही देंगें।

यहां गुरुद्वारें में उनपर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पहली प्रतिकिया देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा ,‘‘ मेरे पिता सरदार परकाश सिंह बादल ने इन गलत ताकतों के खिलाफ कभी भी समझौता नही किया था। मुख्यमंत्री के रूप में सरदार बादल ने उस समय सक्रिय गलत तत्वों के बावजूद पंजाब में सभी धार्मिक समुदायों के बीच भाईचारक सांझ बनाए रखा । उन्होने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारे राज्य की नीति की आधार थी।’’

अकाली दल धार्मिक सदभाव के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार
हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का घटना पर संज्ञान लेने और जांच में पूरी मदद का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया


सरदार बादल ने कहा कि डेढ़ साल पहले भी अमृतसर में श्री दरबार साहिब परिसर में इस विचारधारा विरोधी ताकतों ने उन्हे निशाना बनाया था। उन्होने कहा,‘‘ अब एक बार फिर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ी सबसे पवित्र जगह पर दोबारा मुझपर हमला हुआ है।’’ उन्होने कहा कि वह कभी भी इस तरह के कृत्य से न तो डरते  हैं और  न ही वे इन तत्वों के सामने कभी  भी झुकेंगें। सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम धार्मिक सदभाव और देश तथा पंजाब की प्रगति के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।’’

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का उनकी जमीन पर रक्षा करने के लिए शुक्राना अदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ भले ही शांति के दुश्मनों ने मुझे मारने की पूरी कोशिश की ,लेकिन गुरु साहिब ने मेरी रक्षा की ।मैं उनका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि मैं इस कहावत में भरोसा करता हूं कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले , लेकिन जिन्हें गुरु का आर्शीवाद प्राप्त है, उसका कोई बाल भी बांका नही कर सकता।’’

इस बीच बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल अध्यक्ष की सेहत के बारे व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेने के लिए फोन करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का  आभार व्यक्त किया। उन्होने घटना का तत्काल संज्ञान लेने और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होने इस कठिन दौर में उनसे संपर्क करने और इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X