Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

Updated on Thursday, August 13, 2026 19:36 PM IST

अमृतसर, 13 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्कों का पर्दाफाश करके पांच व्यक्तियों को सात अवैध पिस्तौल और 2.030 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान परगट सिंह उर्फ पग्गा (30) और जनबर सिंह (20) दोनों निवासी गांव डल्ल, तरन तारन; बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला (30) निवासी गांव डोके, अमृतसर देहाती; अमनदीप सिंह उर्फ अमन (37) निवासी सरवरपुरा, अमृतसर और बलविंदर सिंह उर्फ काला (42) निवासी कोट आत्मा राम, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में चार .30 बोर (मेड इन चाइना) और तीन 9एमएम (मेड इन ऑस्ट्रिया) शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आरोपियों की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।


*गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियार प्राप्त करके आगे सप्लाई करते थे: डी.जी.पी. गौरव यादव*

*आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना: सी.पी. अमृतसर हरमनबीर गिल*


डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि शस्त्र अधिनियम के मामले में पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियार प्राप्त करके उन्हें आगे अमृतसर एवं तरन तारन क्षेत्र मं  सप्लाई करते थे।

डी.जी.पी. ने कहा कि आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने, विदेशी तस्करों से संबंधों की जांच-पड़ताल और व्यापक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी परगट उर्फ पग्गा, जनबर सिंह और बलविंदर उर्फ बिल्ला को पांच अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी परगट उर्फ पग्गा और बलविंदर उर्फ बिल्ला द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस ने उनके द्वारा बताई गई जगह से दो और पिस्तौलें बरामद कीं।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में सी.पी. ने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमनदीप उर्फ अमन और बलविंदर उर्फ काला को काबू किया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.03 किलो हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत एफ.आई.आर. संख्या 250 दिनांक 11.08.2026 और थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धाराओं 21-सी और 29 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 179 दिनांक 10.08.2026 दर्ज की गई हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

X